पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

खुद के निवास पर लगाई फांसी


शिमला,  एमपी मीडिया पाइंट

हिमाचल प्रदेश से अप्रिय खबर है कि पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने शिमला में अपने घर में खुदकुशी कर ली है।कुमार डीजीपी और सीबीआई के प्रमुख भी रह चुके हैं;
शिमला के एसपी मोहित चावला ने कहा कि मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर अश्विनी कुमार ने अपने आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी यह भी आ रही है कि उन्होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है.

बतादे कि अश्विनी कुमार अगस्त 2006 से लेकर जुलाई 2008 तक हिमाचल प्रदेश के डीजीपी पद पर रहे। इसके बाद उन्हें सीबीआई का चीफ नियुक्त किया गया। इस पद पर अश्विनी कुमार 2 अगस्त 2008 से 30 नवंबर 2010 तक रहे।
तत्पश्चात उन्हें मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया,
उक्त पद पर अश्विनी कुमार जुलाई 2013 से दिसंबर 2013 तक रहे। अश्विनी कुमार की आसामयिक मौत पर कई बड़ी राजनितिक हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।

Share To:

Post A Comment: