49 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव ,

वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 354


सीहोर 11 अक्टूबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट

रविवार को कोरोना ने धुंआधार बल्लेबाजी की लेकिन अर्ध शतक बनाने मे एक मरीज़ से चूक गया।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को 49 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 10 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति गल्ला मंडी, मंडी, लोधी मोहल्ला, छोटी मोहल्ला, चाण्क्यपुरी, सिंधी कॉलोनी, नेहरु कॉलोनी, वार्ड नंबर 23, गुलाब विहार के निवासी है। आष्टा से 14 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है पॅाजीटिव व्यक्ति गुराड़िया वर्मा, जुम्मापुरा, मीरपुरा, समरदा, कन्नोद, सेमलाघाटा, रतनखेड़ी, सिविल लाईन, शांतिनगर, बड़ा बाजार आष्टा, रसूलपुरा के निवासी है। नसरूल्लागंज अंतर्गत 6 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति बसंतपुरा, बाईबोडी के निवासी है। श्यामुपर अंतर्गत 12 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो पाटनी, खेड़ली, झागरिया, दरखेड़ा, श्यामपुर, मुख्त्यार नगर के निवासी है।

इछावर विकासखण्ड अंतर्गत 7 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति जमोनिया फतेहपुर, कोलूखेड़ी, हरसपुर, अमलाहा, धामन्दा दौलतपुर के निवासी है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव की संख्या 354 है। आज 6 व्यक्तियों को रिकवर होने के डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 1438 है। संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 37 है। आज अपरान्ह तक 391 सैम्पल लिए गए है।  सीहोर शहरी क्षेत्र से 45 सैम्पल लिए गए, नसरूल्लागंज 71, आष्टा से 80 , इछावर से 60 , बुदनी से 22 श्यामपुर से 113 सैम्पल लिए गए है।

Share To:

Post A Comment: