शहीदों को दी काव्य के माध्यम से श्रद्धांजलि,
देर रात तक चला कविसम्मेलन-मुशायरा,
प्रदेश के नामवर साहित्यकारों ने की शिरकत
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
पुलवामा मे शहीद हुए जवानों को काव्य के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई, कविसम्मेलन-मुशायरे का आयोजन इछावर के पान चौराहे पर किया गया जिसमे सीहोर जिले के एक दर्जन कवियों के अलावा भोपाल, उज्जैन के भी नामवर कवियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के आरंभ मे दो मिनट का मौन धारण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सीहोर के कवि ओमप्रकाश तिवारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के सांथ कविसम्मेलन-मुशायरे का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन इछावर साहित्यिक संस्था "काव्याश" द्वारा किया गया जिसमे प्रमुख रुप से क्षेत्रीय विधायक करणसिंह वर्मा, काव्यांश के संरक्षक मोहनचंद्र प्रगट,गोपाल दादा शर्मा,काव्यांश के संयोजक राजेश शर्मा,अध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी,हरिबाबू टुवानी,भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश सुराना,एडवोकेट मुकेश प्रगट,काव्यांश के कोषाध्यक्ष मो परवेज़ खान,एडवोकेट विरेन्द्र टुवानी,महेश राठी,अजय चौहान,सुभाष जोशी,एडवोकेट अमित गुप्ता,महेश जोशी,गंगाप्रसाद मालवीय,शिव गुप्ता,महेश जोशी,मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सूत्राधार अतुल सुराना रहे।


Post A Comment: