डम्पर पलटने के बाद कुएं मे गिरने से एक व्यक्ति की मौत


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट

कहते हैं कि काल जब आता तो कई रास्ते खोज लेता, यही कहावत इछावर मे उस समय चरितार्थ हो गई जब एक डम्पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ लेकिन उसपर सवार क्लीनर की मौत समीपस्थ कुएं मे गिरने से हुई। 

जानकारी अनुसार मंगलवार रात करीब 10-11 बजे एक खाली डम्पर क्रमांक  एमपी 41 एचए 0809 इछावर- नसरुल्लागंज हाईवे  पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बताया जाता है कि डम्पर इछावर से नसरुल्लागंज की तरफ जा रहा था तभी इछावर से दो किलोमीटर दूर धनपाल ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिसमें सवार क्लीनर  देवकरण मालवीय पिता कालूसिंह मालवीय- 35 निवासी खेरियाजहांगीर थाना पीपलरावां तहसील सोनकच्छ झटके के कारण सामने कुँए में जा गिरा  जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमपाल पिता शिवपाल ने शुक्रवार को सूचना दी की कुँए में एक आदमी की लाश दिखी जो फूल गई है। सूचना के  तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच तफ्तीश आरंभ की तो पाया कि वाहन का ड्राइवर गणेश पिता देवकरण था जो फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी ड्राइवर की जहां तलाश आरंभ की वहीं मृतक को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
Share To:

Post A Comment: