मुसीबत में सीहोर के सैकड़ों हितग्राही,
नहीं डाली जा रही आवास किश्त की राशि,
शिवसेना युवा सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

सीहेार,  एमपी मीडिया पाइंट 

शिवसेना युवा सेना ने गुरूवार को कलेक्टर आफिस पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के पीड़ित हितग्राहियों के हित में संयुक्त कलेक्टर राजीव रंजन पांडे को ज्ञापन दिया। युवा सेना जिला उपाध्यक्ष  सुनील राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका की सुस्त कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कलेक्टर को बताया की बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्ते नहीं पहुंच रहीं है। शहर के सैकड़ों हितग्राहियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कई पात्र हितग्राहियों के अबतक सूची में नाम तक नहीं आए है। नपा में कार्यरत योजना क्रियान्वयन से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा हितग्राहियों से किश्त जारी करने के एवज में रिश्वत की मांगी जा रहीं है। 
युवासेना उपाध्यक्ष श्री राय ने प्रशासन को सात दिनों का अल्टीमेटम नगर पालिका परिषद प्रधानमंत्री आवास योजना क्रियांवयन कार्यशैली  को दुरूस्त करने और पात्र हितग्राहियों को तत्काल योजना का लाभ दिलाने के लिए दिया है। परिणाम नहीं मिलने पर युवासेना कार्यकर्ता नगर पालिका और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौपने वालों में आकाश रावत, प्रदीप नागर, विशाल पाटीदार, शुभम पाटीदार, शुभव वर्मा, शेलेंद्र यादव, लवीश राजपूत, विजय भारती, सौरभ वर्मा, पंकज मालवीय, आदर्श शर्मा, त्रिलोक पाटीदार, योगेंद्र मालवीय, रवि विश्वकर्मा, रविन्द्र पटेल, रवि शर्मा, विकास राय, अतुल राय सोनू त्यागी, जय गोस्वामी मयंक जोशी सहित कई कार्यकर्ता शामिल है।
Share To:

Post A Comment: