नौ जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
शनिवार को लाल परेड मैदान पर आयोजित पंचायत राज प्रतिनिधियों, स्व सहायता समूहों के अध्यक्षों और पंचायत सचिवों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ और पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल की उपस्थिति में नौ जिला पंचायत अध्यक्षों ने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की थी। कार्यक्रम के पश्चात ये सभी जिला पंचायत अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष विधिवत कांगेस में शामिल हो गये।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने बताया कि जिन जिला पंचायत अध्यक्षों ने आज कांगे्रस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनमें छिंदवाड़ा की श्रीमती कांता ठाकुर, रतलाम के प्रमेश मैड़ा, कटनी की श्रीमती ममता पटेल, पन्ना के रविराज यादव, भोपाल के मनमोहन नागर, ग्वालियर की श्रीमती मनीषा यादव, नरसिंहपुर के संदीप पटेल, गुना की अर्चना चैहान और शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता शामिल हैं।
उन्होंने बताया है कि इन जिला पंचायत अध्यक्षों के अलावा लगभग 24 जनपद पंचायत अध्यक्षों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Post A Comment: