आयुष्मान भारत शिविर मे किया गया 177 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार,
इछावर अस्पताल मे हुआ आयोजन,
शिविर मे गांव-गांव से पहुंचे मरीज
इछावर: शिविर मे विशेषज्ञ डाक्टरों की जांचइछावर: जांच कराने बड़ी संख्या मे पहुंची महिलाएं
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सोमवार को आयुष्मान भारत योजनांतर्गत शिविर आयोजित किया गया जिसमे इछावर ब्लाक के गांव-गांव से पहुंचे 177 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह प्रदान की गई वहीं कुछ मरीजों को उपचारार्थ जिला चिकित्सालय सीहोर भी रेफर किया गया।
जानकारी देते हुए बीएमओ डा बीबी शर्मा ने बताया कि शिविर मे विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिला चिकित्सालय सीहोर से आए मेडिकल स्पेशलिस्ट डा आरके वर्मा व स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा सुजाता परमार द्वारा जांच कर उचित सलाह एवं उपचार किया गया।करीब 60 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।शिविर मे विभिन्न गांवों के 177 मरीज उपस्थित रहे जिसमे गायनिक- 32,अर्थराइटिस-35,टिबी- 05,चर्मरोग- 10,नेत्र रोग- 05,हार्ट-20,किडनी-03 एवं अन्य बिमारियों के मरीजों की भी जांच की गई जिसमे से कुछ मरीजों को जिला चिकित्सालय सीहोर रेफर भी किया गया। इस शिविर मे आयुष्मान मित्रों व इछावर अस्पताल के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



Post A Comment: