इछावर पुलिस की चालानी कार्रवाई,
30 दुकानदारों सहित वाहनों का किया चालान
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार को इछावर पुलिस द्वारा नवागत पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान के निर्देश पर थाना स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी इछावर अरविंद कुमरे के नेतृत्व में इछावर कस्बा व बसस्टेंड का पैदल भ्रमण कर वाहनों की चेकिंग की गई मोटर व्हीकल ऐक्ट के 04 चालान बनाये 1500/- रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। सांथ ही दुकानदारों पर 34 पुलिस ऐक्ट की कार्यवाही कर 30 दुकानदारों के चालान बनाये गये।ज्ञातव्य हो कि इछावर के प्रमुख बाजार एवं बस स्टेंड पर लापरवाहियों के चलते ट्रेफिक व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को हुई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद खासतौर पर नगर के बस स्टेंड पर व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद दिखाई दीं।


Post A Comment: