बोर्ड 12वीं पर्चा लीक मामले मे परीक्षा केन्द्र प्रभारी बाबूलाल मालवीय निलंबित
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
बोर्ड 12वीं के बहुचर्चित पर्चा लीक मामले मे दोषी पाए जाने पर शा कन्या हायर सेकेंडरी मनुबेन सीहोर मे पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक बाबूलाल मालवीय को आयुक्त लोक शिक्षण मप्र जयश्री कियावत ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, उक्त कार्रवाई डीईओ सीहोर द्वारा प्रेषित पत्र के संदर्भ मे की गई।
मालवीय परीक्षा केन्द्र क्रमांक 641012 शाउमावि खामखेड़ा जतरा विकासखंड आष्टा जिला-सीहोर केंद्राध्यक्ष नियुक्ति किए गए थे। इनका उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी मे आता है।
ज्ञातव्य हो कि पर्चा लीक मामले को दबाने के आरंभिक प्रयासों को सबसे पहले और बेहद निष्पक्षता के सांथ एमपी मीडिया पाइंट ने विफल कर दिया था।
और देखते ही देखते समूचे प्रदेश मे संपूर्ण साक्ष्य के सांथ हकीकत को दोपहर 2:35 पर उजागर कर दिया गया था।


Post A Comment: