भाऊखेड़ी मे मांगलिक भवन की कमी पूरी कर रहा हाट-बाजार का शेड,


राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी
 एमपी मीडिया पाइंट

इछावर ब्लाक के अन्तर्गत आने वाले गांव भाऊँखेड़ी में अभी तक कोई मांगलिक भवन नही होने से लोगो को अपने मांगलिक कार्य करने के लिए बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही थी ऐसी स्थिति में कई बार मांगलिक कार्यक्रम स्कूलों में करने पड़े और स्कूलों में भी तब हुए जब स्कूल के अवकाश रहते थे।

इसी कड़ी में शासन की योजना के तहत ग्राम में हाट बाजार का निर्माण हुआ ग्राम पंचायत ने यहाँ दुर्गा चोक पर लगने वाले हाट बाजार को जहां हाट बाजार बनाया वहाँ शिफ्ट कर दिया चार माह के अथक प्रयास के बाद भी नई जगह बाजार सही से नही चल पाया तो यहाँ आने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें लाना बन्द कर दी। दुकानदारों ने समस्या बताई की पुरानी जगह ही बाजार में दुकानें लगाई जाए तो हमारी बिक्री होगी अन्यथा यहाँ से हम ओर कहीं दूसरे गांव हमारी दुकाने मजबूरी में ले जाएंगे।
 गांव में हाट बाजार लगे व लोगो को भटकना न पड़े, इसीलिए फिर गांव वालों की सहमति से व्यापारियों ने वापस पुराने स्थान पर हाट-बाजार लगाना शुरू कर दिया इधर ग्रामवासियो ने पक्के बने हाट बाजार का सदुपयोग  करना शुरु कर दिया व ग्राम के मांगलिक कार्यो के लिए एक उचित स्थान मिल गया।अब भाऊँखेड़ी गांव के अंदर होने वाले ज्यादातर मांगलिक कार्य हाट-बाजार के ही शेड मे संपन्न होते हैं।
उधर ग्रामीणो की मांग है कि इसी स्थान पर ओर भी व्यवस्थाएं-सुविधाएं बड़ा दी जाए जिससे प्रत्येक कार्य ओर भी अच्छे से संपन्न हो सकेंगे। दूसरी तरफ पंचायत के कर्ताधर्ताओं का भी कहना है कि ग्रामीणों के लिए हाट-बाजार शेड को ओर भी सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
--------------------------------

Share To:

Post A Comment: