नई दिल्ली 27 अप्रैल 2019,                       एमपी मीडिया पाइंट

आरबीआई ने शीघ्र 20 रुपये के नये नोट जारी करने की घोषणा की है। महात्मा गांधी नई सीरीज़ के तहत जारी होने वाले इस नए नोट पर गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे।

जानकारी अनुसार 20 रुपये का नया नोट थोड़ा हरा-पीले रंग का होगा। नोट के पीछे की तरफ देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एलोरा गुफाओं का चित्र रहेगा।
नोट मे सामने की तरफ सी थ्रू 20 रुपये लिखा होगा,देवनागरी लिपी मे २० लिखा है,बीच मे महात्‍मा गांधी की तस्वीर है। माइक्रो लेटर्स मे 'RBI','भारत','INDIA' और '20' सामने की तरफ ही गारंटी क्लाउज और गवर्नर शक्तिकांत फास के हस्ताक्षर व दाहिने तरफ मे अशोक स्तम्भ है।

नोट के पिछले हिस्से मे नोट प्रिंटिंग का वर्ष,स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन,भाषा पट्टी,एलोरा की गुफा का चित्र और देवनागरी मे २० अंकित है।
आरबीआई ने कहा है कि पहले के 20 रुपये के सभी नोट लीगल टेंडर मे बने रहेंगे।
Share To:

Post A Comment: