कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जागरुक नागरिकों की अनूठी पहल,    गांव से दूर लेजाकर किया गाय का अंतिम संस्कार 

                                

इछावर/ब्रिजिशनगर, एमपी मीडिया पाइंट 


ब्लाक के अंतर्गत आने वाला ग्राम ब्रिजिशनगर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की शनिवार को अनूठी पहल देखने को मिली। 5 दिन पहले एक गौमाता पंचायत भवन के पीछे चक्कर आकर गिर पड़ी थी,वहीं पर उसकी मौत हो गई थी। गाय का शव उक्त स्थान पर 5 दिन पड़ा रहा जिसे हटाने की जहमत किसी ने नहीं उठाई तब ब्रिजिशनगर के कांग्रेस कार्यकर्ता और जागरुक नागरिक सामने आए और उन्होंने ट्रेक्टर का इंतजाम कर न केवल गाय के शव को वहां से हटाया बल्कि गांव से दूर लेजाकर नदी मे उसे विधि-विधान से दफनाया भी। 
इस पुनीत कार्य मे ग्राम के पटेल बाबूलाल सिसोदिया,युवक कांग्रेस कार्यकर्ता गब्बर मेवाड़ा, कमर खां,  वीरसिंह राठौर, सतीश राठौर, नवीन राठौर,हुकुम सिंह मेवाड़ा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
Share To:

Post A Comment: