नरसिंहपुर,एमपी मीडिया पाइंट 



नरसिंहपुर बायपास स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े टैंकर से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 लाख रुपए बरामद किए। एक सप्ताह मे यह दूसरा मौका है जब पुलिस ने बड़ी रकम जब्त करने मे सफलता प्राप्त की।

जानकारी अनुसार डामल से भरा टैंकर क्रमांक MP15HA0644 
उ.प्र से गुजरात जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस  नरसिंहपुर बायपास पहुंची तथा पेट्रोल टेंक के नजदीक टैंकर की तलाशी के दौरान उसने  22 लाख रुपये बरामद किए।

टैंकर के मालिक का नाम साहिल पिता अब्बास और वाहन चालक का जुल्फिकार अहमद बताया गया जा रहा है। पूरे मामले की जांच मे एसडीएम, एएसपी , आयकर टीम व कोतवाली पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

नरसिंहपुर की ये दूसरी बड़ी घटना है पिछले हप्ते 46 लाख रुपए की बड़ी रकम पुलिस ने बरामद की थी।एसपी राजेश तिवारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हवाला का रुपया टेंकर से जा रहा है। जब्ती की कार्रवाई के बाद सच्चाई का पता लगाया जा रहा है इसी वजह से आयकर टीम को भी बुलाया गया।
Share To:

Post A Comment: