विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल मनाएगा गुड़ीपड़वां हिन्दू नववर्ष ,
राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रामभक्त 
करेंगे 90 मिनिट में 13 माला जयश्रीराम जाप 
देश भर में एक करोड़ लोग करेंगे 13 करोड़ जाप 

सीहेार,  एमपी मीडिया पाइंट 

 अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के द्वारा हिन्दू नववर्ष गुड़ीपड़वां छ: अप्रैल शनिवार सुबह 6.30 से 8 बजे तक कुल 90 मिनिट तक जिले के सभी खंड प्रखंड और ग्राम स्तर पर पांच लाख से अधिक रामभक्त 13 माला कर श्रीराम जय राम का जाम करेंगे। देश भर मेंं इसी दिन इसी समय कुल एक करोड़ रामभक्त 13 माला कर 13 करोड़ श्रीराम जाप करेंगे। 

मंगलवार को विहिप बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक का आयोजन त्यागी बाबा आश्रम में किया गया। बैठक का शुभारंभ प्रांत सह संगठन मंत्री राजकुमार एवं विभाग संगठन शरद जोशी और जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने श्रीराम दरबार के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की संगठन के देश व्यापी आहवान पर जिले में भी श्रीराम जाप किया जाएगा। शनिवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। विहिप के द्वारा 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती,श्रीराम नवमी और हनुमान जंमोत्सव भी हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा। विहिप कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले भर में कार्यकमों की तैयारियां की जा रहीं है। 
Share To:

Post A Comment: