विठ्लेश सेवा समिति द्वारा शहर में लगाई जाएगी प्याऊ

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
प्रति वर्षानुसार विठ्लेश सेवा समिति के तत्वाधान में शहर में 11 स्थानों पर प्याऊ लगाई जाएगी। जो 5 अप्रैल से जुलाई माह तक सुचारू रूप से जारी रहेगी।
भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्ग दर्शन में विठ्लेश सेवा समिति द्वारा हर साल गर्मी के मौसम में प्याऊ लगाए जाने की पहल की जाती है। इसको देखते हुए शहर के खजांची लाइन स्थित श्रीनाथ हवेली, बड़ा बाजार, चरखा लाइन, संजय टाकिज मार्ग, डॉक्टर कालोनी, जिला अस्पताल, मेन रोड, गंज, कस्बा और मंडी आदि स्थानों पर पंडित श्री मिश्रा के सानिध्य में प्याऊ लगाई जाएगी और इसकी जिम्मेदारी भी ली जाएगी।
इस मौके पर पंडित श्री मिश्रा ने ग्रीष्म काल के इस मौसम में आदमी तो आदमी जानवरों के लिए जल अमृत का काम करता है और मौसम को ध्यान में रखते हुए जल दान से बड़ा कोर्ई दान नहीं है। आगामी दिनों में बेजुबान पक्षियों के लिए जल कुंडों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपने-अपने घरों सहित अन्य स्थानों पर जल कुंडों को रखने की भी अपील की है।
----------------
अमरनाथ यात्रा का पंजीयन शुल्क कम किया जाए- हिंदू उत्सव समिति
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमरनाथ यात्रा जुलाई से शुरू होकर अगस्त तक चलेगी इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है हिंदू उत्सव समिति के प्रवक्ता आशीष गुप्ता ने बताया कि पिछले सालों तक रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति यात्री 50 रुपए लगते थे इस साल इसे बढ़ाकर सौ रुपए कर दिया गया है श्री गुप्ता ने बताया कि इस बढ़ोतरी का यात्रियों ने विरोध किया है और कहा है कि इस तरह से रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाना गलत है।
मांग करने वालों में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष बृजमोहन सोनी, सतीश राठौर, प्रेम पहलवान, हरिशचन्द अग्रवाल, शंकर प्रजापति, डॉ. कैलाश अग्रवाल, किशोर कौशल, शैलेश चन्देल, गोविंद ताम्रकार, नन्दकिशोर राठौर, सुभाष शर्मा, पं. प्रदीप मिश्रा, ललित जैन, श्यामसुंदर मोदी, सुरेश पहलवान, पप्पु धाडी, गब्बर पहलवान मोनू नामदेव आदि शामिल हैं।

Post A Comment: