सीहोर जिले की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा भाऊँखेड़ी मे, हनुमान जयंती पर लगेगा दर्शनाथियों का तांता

आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हाँक ते काँपे।।
भूत पिसाच निकट नहीं आवै । महाबीर जब नाम सुनावै।।

यहाँ दर्शन मात्र से हो जाते भक्तों के कष्ट दूर . .
------------------------------------------------
राजेश शर्मा,राजेश बनासिया                  इछावर,भाऊँखेड़ी एमपी मीडिया पाइंट
------------------------------------------------
वैसे अगर देखा जाए तो सीहोर जिले में हनुमानजी के कई प्राचीन मंदिर चमत्कारिक प्रतिमाएं विद्धमान है लेकिन इछावर ब्लाक के ग्राम भाऊँखेड़ी का इस मामले में एक अलग ही स्थान है क्योंकि यहाँ सैकड़ों साल पुराने शिवालय में हनुमानजी की सीहोर जिले की सबसे ऊंची औऱ प्राचीन प्रतिमा स्थापित है जहाँ दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं के कष्ट दूर हो जाते एवं मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।


इस बात का तो कोई ठोस प्रमाण नही मिल पाता कि उक्त हनुमानजी की सिद्ध प्रीतिमा किसने ओर कब स्थापित की थी! जिस-जिस बुजुर्ग व्यक्ति से भी इस बात को लेकर चर्चा की गई तो सभी का एक ही स्वर में यही कहना था कि हम तो क्या ? हमारे परदादाओं को भी पता नहीं था कि प्राचीन शिवालय में हनुमानजी की यह प्रतिमा किसने स्थापित करवाई। 

लेकिन किवंदती है कि यहाँ प्राचीन शिवालय में पुरातनकाल के दौरान साधू महात्माओं का डेरा हुआ करता था वह इस मन्दिर में चतुर्मास बिताया करते थे।
बताया जाता है कि एक बार यहां रहने वाले संतो पर चोरों ने हमला बोल दिया व यहाँ का सामान लूट कर ले जाने लगे तब तब चोऱ से छुटकारा पाने के लिए संतो ने हनुमानजी की आराधना की तब बताया जाता है हनुमान प्रतिमा से पानी की धारा बह निकली व स्वयं हनुमानजी ने चोरो को मार भगाया तथा संतो पर आए कष्ट  को दूर किया और अंतर्धान हो गए। मारे गए भागते चोरो के पद चिन्ह आज भी भाऊँखेड़ी ग्राम के पश्चिमी दिशा में मौजूद है।
हनुमानजी की यह प्रतिमा बहुत ही चमत्कारिक प्रतिमाओ में एक है इस प्राचीन मंदिर की एक ओर खासियत यह है कि यहाँ स्थिति शंकर जी की पिंडी को जब यहाँ मौजूद कुंड का पानी बरसात के दिनों में डुबो देता है तो यह इस बात का सूचक माना जाता है कि समूचे क्षेत्र में जोरदार बारिश हो चुकी है व आने वाली फसल की पैदावार अच्छी होगी व आने वाले एक साल तक ग्राम में कोई प्राकृतिक आपदा के साया नहीं पड़ेगा ग्रामीण बताते है कि इस सर्वदा सत्य बात को हमेशा से लोग महसूस करते आये हैं।
-----------------

समापन हुआ 5 दिवसीय अनुष्ठान का

भाऊँखेड़ी मे पांच दिनों से चले आ रहे धार्मिक अनुष्ठानों का आज गुरुवार को पूर्णाहुति के सांथ समापन हो गया। बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ देते हुए पुण्यलाभ हांसिल किया।
Share To:

Post A Comment: