मनाई गई महर्षि गौतम-जयंती,लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय,
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण नगर-सभा इछावर के तत्वावधान मे स्थानीय लक्ष्मीनारायण मंदिर पुराना बस स्टेंड पर न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती उत्साह के साँथ मनाई गई।
कार्यक्रम मे बीएमओ डा बीबी शर्मा मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल हुए जबकि अध्यक्षता संरक्षक एलएन शर्मा ने की। निवृतमान अध्यक्ष आरडी शर्मा ने कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी को विशेष रुप से नया अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस अवसर पर धार्मिक एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।पं लक्ष्मीनारायण शर्मा के सानिध्य मे पूजा,पाठ,हवन के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
वक्ताओं एलएन शर्मा,व्हीडी तिवारी,राजेश शर्मा,ब्रजेन्द्र तिवारी,डा बीबी शर्मा,विनीत शर्मा, ने अपने संबोधन मे गौतम-जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कार्यों मे यथा-योग्य सहयोग प्रदान करते रहने की बात पर जोर दिया। प्रसादी वितरण का आयोजन श्रीगोविंद शर्मा की तरफ से किया गया इस अवसर पर श्यामलाल शर्मा,रुपनारायण व्यास,पं देवेन्द्र शर्मा,मोहनलाल शर्मा,एसपी त्यागी,श्रीगोविंद शर्मा,हरिप्रसाद शर्मा,देवेन्द्र तिवारी,डा शुभम शर्मा,मंगलेश शर्मा,डा लक्ष्य शर्मा सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं एंव सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आभार व्हीडी तिवारी ने व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ब्रजेंद्र तिवारी एंव एमबीबीएस पूर्ण करने पर डा लक्ष्य शर्मा को उपस्थित सामाजिकबंधुअों द्वारा बधाई दी गई।
Post A Comment: