प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग जारी


इछावर,   एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर क्षेत्र मे प्रतिबंध के बावजूद अवैध नलकूप खनन जारी है। पहले रातों-रात खनन हुआ अब हौसले इस कदर बुलंद कि दिन दहाड़े बोरिंग मशीन, धरती की छाती मे बीट चुबोकर पीड़ा पहुंचा रही है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इछावर तहसील मुख्यालय के तीन किलोमीटर इर्दगिर्द ही लगातार बोर हो रहे लेकिन प्रशासन बेखबर है। अभी भी नगर के समीप नसरुल्लागंज मार्ग पर बोरिंग हो रहा है लेकिन क्या संबंधित को इसकी अनुमति प्रशासन से मिली?  और यदि नहीं! तो किसके इशारे पर बोरिंग चल रहे हैं! क्या यह विचारणीय नहीं बनता!! कार्रवाई योग्य नहीं ?
Share To:

Post A Comment: