सुषमा स्वराज ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक भारत के कूटनीति की जीत और सैन्य सफलता का प्रमाण
शिवराज बोले-दुनिया मे सबसे ज्यादा झूठ बोलने का रिकॉर्ड राहुल गांधी के नाम
रायसेन,एमपी मीडिया पाइंट
विपक्ष चाहे जितना चिल्लापोह करे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ हमारी सर्जिकल स्ट्राइक विश्व मे भारत के कूटनीति जीत और सैन्य सफलता के रुप मे जानी जाती है उत्त बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कही वह रायसेन मे जनसभा को संबोधित कर रही थी।
सुषमा स्वराज ने कहा कि मै विदिशा संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं की ऋणी हूँ,आपने पहली बार 4 लाख मतों से विजयी बनाकर संसद मे भेजा तो मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया गया, दूसरी बार 4 लाख 10 हजार वोटों से जीताकर भेजा तो मुझे विदेश मंत्री के रुप मे सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। जब-जब भी मेरे राजनीति के इतिहास की बात होगी विदिशा का नाम आदर से लिया जाएगा। अब उत्तराधिकारी के रुप मे रमांकांत भार्गव आए हैं वह स्थानीय होने के नाते मुझसे बेहतर काम कर सकेंगे।
सुषमा ने कहा कि जितने विकास कार्य मेरे द्वारा विदिशा संसदीय क्षेत्र मे किए गए उससे 50 गुणा ज्यादा शिवराज चौहान ने मध्यप्रदेश मे किए और जितने शिवराजसिंह ने मप्र मे किए उससे 100 गुना ज्यादा विकास कार्य नरेन्द्र मोदी ने देश मे किए।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि दुनियां मे सबसे ज्यादा झूठ बोलने का रिकार्ड किसी के नाम है तो वह राहुल गांधी हैं जो यह कहते फिर रहे थे कि चौकीदार चोर है__चौकीदार चोर है। जब सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगी तो तुरंत यू टर्न लेलिया। उनके सांथ प्रदेश की लंगड़ी सरकार भी कम झुठेली नहीं, 48 हजार करोड़ रुपये का कर्जा किस जादु की छड़ी से माफ होगा।
प्रदेश सरकार बेरोजगारों का मजाक उड़ा रही है। साढ़े तीन महिने पहले इस लंगड़ी सरकार से ज्यादा वोट भाजपा को मिले थे कुछ सीट कम मिली तो यह लंगड़ी सरकार सामने आ गई जो बेरोजगारों को बंदर नचाने,बिच्छू पकड़ाने के काम-धंधे बताने वाली है। उन्होंने कहा कि विदिशा सीट के मतदाता मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाएं,सुषमा स्वराज का मान-सम्मान बड़ाएं और मेरे आशीर्वाद मे वृद्धि करें। उन्होंने मंचासीन सुषमा स्वराज और खुद को परोक्ष रुप से सामने लाते हुए कहा कि रमाकांत भार्गव तो विदिशा से प्रतीक मात्र हैं चुनाव तो हमसब लड़ रहे हैं।
जनसभा के दौरान भाजपा के कई प्रादेशिक नेता मंचासीन रहे।


Post A Comment: