मंदसौर, एमपी मीडिया पाइंट
ईमानदारी लम्बे समय तक जिंदा रहेगी इस बात का सबूत पेश किया मंगलवार को मंदसौर की एक छात्रा ने जिसने 10 हज़ार रुपये पड़े मिलने के बाद परेशान होकर आखिरकार उसे लौटाने मे कामयाबी हांसिल की।
जानकारी अनुसार जीएनएम मंदसौर की छात्रा मनीषा खडाग्रे जब एचडीएफसी बैंक के एटीएम से अपने पैसे निकालने के लिए पहुंची तो उन्हें उक्त स्थल पर ₹10000 पड़े मिले।छात्रा ने तुरंत अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए अपने टीचर को बुलाया और टीचर के सांथ ईमानदारी पूर्वक थाने पर आकर टीआई नरेंद्र सिंह यादव को ₹10000 सकुशल लौटा दिए।और कहा कि जिस किसी के भी है उन्हें तुरंत लौटाएं जाए।
बतादें कि मनीषा रुपये लौटने के लिए एचडीएफसी बैंक भी पहुंची थी जहां उसे मेनेजर नहीं मिले थे और वह वापस लौट आई बाद मे अपने टीचर से संपर्क किया और आखिरकार अपनी ईमानदारी का सबूत देते हुए 10 हज़ार रुपये लौटाने मे कामयाब हो गईं।
टीआई नरेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि छात्रा मनीषा ने दो-दो हजार के पांच नोट इस प्रकार 10 हजार रुपये थाने मे जमा किए हैं जिसे तज़दीक कर संबंधित को लौटा दिए जाएंगे।



Post A Comment: