चुनाव मे पार्टी कार्यकर्ता के रुप मे काम करते कर्मचारी-अधिकारी 


कांग्रेस प्रवक्ता ने दर्जनों कर्मचारी-अधिकारियों
को हटाने चुनाव आयोग से की शिकायत 

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

पूरे देश में लोकसभा चुनाव है इसको देखते हुए राजनीतिक दल अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय है वही रविवार को प्रदेश के मुखिया कमलनाथ के ओएसडी और करीबियों पर इनकमटैक्स की छापमार कार्रवाई से मध्यप्रदेश की राजनीति में हंडकप मच गया । वही दूसरी ओर काग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रियनाथ पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिहं चौहान के गृह जिले सीहोर के अधिकारी कर्मचारियों की मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश निर्वाचन सदन 17 अरेरा हिल्स भोपाल के आफिस में लिखित शिकायत की है।
 शिकायत में कहा है कि सीहोर जिले में विभिन्न विभागों में कई वर्षो से पदस्थ अधिकारी कर्मचारी राजनीति दलों के लिए विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता के रूप में काम किया था इसको देखते हुए लोकसभा चुनाव में असर कर सकते है इसलिए इनको सीहोर से हटाने के लिए सीहोर अपर कलेक्टर को 16,3,2019 को की गई थी जिस पर गभीरंता से विचार नही किया इसलिए आज प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पाठक ने निर्वाचन को शिकायत की है।


की गई इन अधिकारियों की शिकायत 



सीहोर के सहकारिता बैक के मुकेश श्रीवास्तव एमडी,राजेद्र नामदेव शाखा प्रबंधक स्थापना ,प्रमोद गौतम लेखापाल,रामनरेश बबेले लेखापाल,इसरार खान कम्प्यूटर शाखा,भारत उर्फ भम्मू महोडिया सहकारिता ,
राजस्व विभाग में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी
सुधीर कुशवाह तहसीलदार सीहोर ,रमा कालवे नायब तहसीलदार दोराहा,संजय राठौर पटवारी सीहोर ,निरंजन सोलंकी बाबू राजस्व ,लईक रहमान,अशोक सक्सेना,शोभा रघुंवशी पटवारी।
एसपी जैन कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग,सीताराम मीणा पंचायत सचिव मुगांवली,जगदीश श्रीवास्तव कार्यपालनयंत्री मंडी ,बृजमोहनधाकड ट्राफिक पुलिस सीहोर पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी रिश्तेदार,विनीत विश्कर्मा एसआई ,दिलीप राठौर सब इ​जीनियरं पीडब्ल्यूडी ,राजेश गुप्ता हैडपंप शाखा नगर पालिका सीहोर,संजय शुक्ला ,प्रकाश परमार,मंजूर अली ,शिक्षा ​अधिकारी एसपी त्रिपाठी,उमेश राठौर बाबू कनिष्ठ लेखा परीक्षक ,अनिल श्रीवास्तव डीपीसी सीहोर,ओपी शर्मा सहायक परियोजना अधिकारी जनपद शिक्षका अधिकारी,सुरेद्र यादव बीएसी ब्लाक सहायक समन्वयक जनपद शिक्षा केद्र सीहोर।
Share To:

Post A Comment: