निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले ड्रायवर, क्लीनर एवं कंडेक्टर के फार्म 12
एकत्रित करने हेतु लगेंगे विधानसभावार केम्प 

सीहोर 23 अप्रैल,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2019 में निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले+ समस्त ड्रायवर, क्लीनर एवं कंडेक्टर के मतदान सुनिश्चत कराने के लिए जिला परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला द्वारा विधानसभावार कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इन केंपों में सभी वाहन स्वामियों एवं उनके ड्रायवर, क्लीनर एवं कंडेक्टर के फार्म 12 एकत्रित किये जाएंगे जिससे कोई भी ड्रायवर, क्लीनर एवं कंडेक्टर अपने मत अधिकार से वंचित न रहें। आष्टा में 24 अप्रैल को, बुधनी में 25 अप्रैल को, नसरुल्लागंज में 26 अप्रैल को, इछावर में 27 अप्रैल को एवं सीहोर में 28 अप्रैल को आयोजित किये जाएंगे। सभी कैंपों का आयोजन स्थानीय तहसील कार्यालय में होगा।  
----------------                
स्वीप प्लान अन्तर्गत छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान
करने को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

सीहोर 23 अप्रैल,2019,
एमपी मीडिया पाइंट 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुससर जिले में स्वीप प्लान अन्तर्गत मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में म.प्र. लोकसभा चुनाव के तहत जिले की यूथ समन्वयक एवं महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षक डॉ.आशा गुप्ता के निर्देशन में मतदाता जागरुकता अभियान स्वीप प्लान के अंतर्गत समूह चर्चा के साथ विशेषज्ञों से बातचीत एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही कार्यालयीन पत्राचार में पत्रों के फुटर मे मतदाता जागरुकता संबंधी स्लोग्न अंकित किया जाना जारी है।
संवाद कार्यक्रम मे अध्यक्ष प्राचार्य डॉ.आशा गुप्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता समझाते हुए मतदान करने ओर अपने आस-पड़ोस मे भी मतदान के प्रति जागरुक करने का संदेश देकर प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में अतिथि की भूमिका मे डॉ. एम.एन.कुरेषी डॉ.सुमन रोहिला डॉ.महेन्द्र आयन्यास डॉ.शीलचंद्र गुप्ता द्वारा छात्र छात्राओं को मतदाता साक्षरता का संदेश देने के साथ मतदान के ऐतिहासिक पक्ष पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पहले राजतंत्रात्मक शासन प्रणाली थी जिसमें जनता को मतदान की सुविधा नही थी भारत में लोकतंत्र में मतदान करने की आयु पूर्व में 21 वर्ष थी किन्तु संषोधन के बाद 18 वर्ष कर दी गई है । सभी को अवश्य मतदान करना चाहिये कैम्पस एम्बेसडर पवन पंसारी द्वारा छात्रो को मतदान संबंधी नारे लगवाये ओर निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्लान संयोजक डॉ.प्रमिला जैन ने किया।
----------------             
मतदान दिवस के दिन रहेगा संवैतनिक अवकाश

सीहोर 23 अप्रैल,2019
एमपी मीडिया पाइंट 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर निर्वाचन कार्यक्रम 2019 जारी किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 संशोधन अगस्त 1996 के अनुसार धारा 135 ख के अन्तर्गत कर्मचारियों को मतदान के दिन संवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाने का प्रावधान है।
जिले में 12 एवं 19 मई 2019 को मतदान होगा। किसी भी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिम उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को जो लोकसभा या किसी राज्य की संसदीय क्षेत्रों में निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा। उपधारा के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटोती या उसमें कोई कमी नहीं की जाएगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है तो उसे सामान्यत: किसी ऐसे दिन के लिये मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो इस बात के होते हुए भी उसे ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जाएगी जो उस दिन उसे अवकाश मंजरू न किये जाने की दशा में दी गई होती है। यदि कोई नियोजक इन उपबंधों का उल्लंघन करेगा तो उसे 5 हजार रुपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया जा सकता है।
Share To:

Post A Comment: