राजेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट

 भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को मैदान मे उतारने से यह सीट हाईप्रोफाइल हो गई है।
भाजपा को भोपाल से सीट बचाऊ प्रत्याशी की तलाश है।राजनीति के गलियारों मे चर्चा है कि साध्वी प्रज्ञा को मैदान मे उतारा जा सकता है।

बतादें कि 2008 में मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को पिछले साल ही एनआईए कोर्ट सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। जेल से रिहा होने के बाद उन्हें हिंदुत्व के चेहरे तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा फिर वही कार्ड खेल सकती है जो उसने कभी भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश पचौरी के खिलाफ अचानक साध्वी उमा भारती को उतार, कांग्रेस से मूंह का निवाला छीना था।

दिग्विजय सिंह के सामने साध्वी प्रज्ञा को टकराकरदार उम्मीदवार माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह पर 'हिंदू आतंकवाद' शब्द को जन्म देने और दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताने का आरोप है, जिसमें इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी मारे गए थे। 

वहीं साध्वी को चुनावी मैदान मे अनुभवहीन,अनाड़ी,अपरिपक्व होने के कारण भी कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बारे में अभी अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। 

देखने वाली बात तो भाजपा के लिए यह है कि क्या साध्वी  'हिंदुत्व' के मुद्दे को इस ढंग से उठा पाएंगी, कि निर्वाचन आयोग की निगाह मे भी न आए और सांप भी मर जाए लाठी भी न टूटे। 

यदि साध्वी को उम्मीदवार बनाया जाता है तो विपक्ष को यह कहने का मौका मिल जाएगा कि भाजपा हिंदू असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देती है। 
दिग्विजय सिंह ने 'हिंदू आतंकवाद' खिलाफ अभियान चलाया था। बाटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के आजमगढ़ स्थित घर पर भी वह गए थे और उनके परिवारों से मुलाकात की थी। इस एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोहन चंद्र शर्मा शहीद हो गए थे। 

 'दुश्मन को परास्त करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।' यह कहना है साध्वी प्रज्ञा का। समझा जा रहा है कि उनका यह इशारा दिग्विजय सिंह की तरफ होगा, जिन्होंने साध्वी पर आतंकवादी होने का टैग लगाया था। साध्वी कहती हैं  'मेरी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं, जिनके लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। मैं कभी उन धब्बों को नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी जिंदगी पर लगाए हैं।' इससे जाहिर होता है कि वह चुनाव लड़ने के पीछे अतीत के कढ़वे अनुभवों को अब भी संभाले हुए हैं।
Share To:

Post A Comment: