सीहोर तहसील के ग्राम सतपीपलिया मे दो पक्ष आमने-सामने,
डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद,
तीन व्यक्ति घायल,
तीन वाहन आग के हवाले
पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात,
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण किंतू नियंत्रण मे,
गांव मे धारा 144 लागू
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर तहसील के ग्राम सतपीपलिया मे बुधवार रात उस समय दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया जब बारात एक धार्मिक स्थल के सामने से गुजर रही थी।
बारातियों पर पथराव के बाद कुछ समय के लिए दो पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई जिसमे दो बाराती और गांव का एक नागरिक घायल हो गया।
तनाव बड़ा जिसके फलस्वरुप दो बाइक,एक कार और तीन मकान आग के हवाले कर दिये गए।
जानकारी अनुसार सतपीपलिया गांव मे तीन बारात आई हुई थीं जिनमे दो विश्वकर्मा परिवार मे जताखेड़ा और झागरिया गांव से तथा एक खाती समाज मे ग्राम मेना से आई हुई थी।
विश्वकर्मा समाज की दोनों बारातों का प्रोसेशन गांव मे नाचते-गाते निकल रहा था।
बताया जाता है कि एक धार्मिक स्थल के सामने वाहनों को खड़ाकर बारात का न केवल रास्ता रोका गया बल्कि पथराव भी शुरु कर दिए गए जिससे स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों मे मारपीट होने लगी।
दो बाराती और एक ग्रामवासी घायल हुए इसके पश्चात भीड़ ने दो बाइक,एक कार व तीन मकानों को आग के हवाले कर दिया।
एडीशनल एसपी समीर यादव ने बताया सूचना के बाद सीहोर जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर काबू पाया गया। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने धारा 144 लागु कर दी है। लोगों को अफवाहों से भ्रमित होने की जरुरत नहीं है। पुलिस पूरी तरह से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए तैनात है।
उधर सूत्रों के मुताबिक इस वक्त कई ग्रामीण अपना घर छोड़कर गांव से बाहर निकल गए हैं।
प्रशासन के सभी आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी मे तब्दील कर दिया है। फिलहाल स्थिति तनाव पूर्ण किंतू नियंत्रण मे बताई जा रही है।
सतपीपलिया गांव के लोगों का कहना है कि हर एक-दो वर्ष मे इसप्रकार की स्थिति यहां निर्मित होती है क्योंकि एक पक्ष को इस स्थान से बाजे निकलना नगवार गुजरता है। देर रात 12:25 बजे डीआईजी भोपाल भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने हालातों का जायजा लिया।

Post A Comment: