मतदान के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने किया इछावर मे सघन जनसंपर्क,
जगह-जगह मतदाताओं द्वारा स्वागत
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
चुनावी शोरगुल थमने के बाद विदिशा संसदीय क्षेत्र मे प्रत्याशियों द्वारा शनिवार को द्वार-द्वार दस्तक दे सघन जनसंपर्क किया जा रहा है इसी कड़ी मे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल शनिवार को इछावर पहुंचे जहां उन्हें मतदाताओं से व्यक्तिश: संपर्क आरंभ किया। शैलेन्द्र पटेल एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो इस चुनाव मे इछावर के मतदाताओं से रुबरु हुए।
इछावर के 15 वार्डों मे पटेल का मतदाताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम भी जारी है वह क्षेत्र के विकास और देशहित मे कांग्रेस को वोट देने की अपील करते देखे जा रहे हैं। पटेल ने कहा कि मतदाताओं का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है जो मुझे भरपूर मिल रहा है।
बतादें कि विदिशा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल का इछावर, गृह विधानसभा क्षेत्र है।
बात की जाए इछावर नगर की तो यहां शैलेन्द्र पटेल ही अबतक एकमात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने मतदाताओं के द्वार-द्वार दस्तक देते हुए विजय बनाने की अपील की। मतदाताओं ने भी जगह-जगह पटेल का स्वागत किया। खासबात यह कि जनसंपर्क के दौरान पटेल के सांथ इछावर के उत्साहित युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही।


Post A Comment: