कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल के संकल्प पत्र जारी,
भाजपा फिर पीछे 

मीडिया को संकल्प पत्र जारी करते कांग्रेस लीडर अभय मेहता

इछावर,   एमपी मीडिया पाइंट 

कभी अटल बिहारी वाजपेयी ,शिवराजसिंह चौहान और सुषमा स्वराज जैसे धुरंदर नेताओं का संसदीय क्षेत्र रहा विदिशा इसबार नया सांसद देने जा रहा है। मतदाताओं के बीच कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल या भाजपा के रमाकांत भार्गव को चुनने के अलावा कोई तीसरा विकल्प नजर नहीं आ रहा ऐसे मे दोनों ही प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

12 मई को मतदान है आज के बाद सिर्फ दो दिन ही बीच मे शेष हैं। प्रसार-प्रसार के मामले मे कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल अपनी बड़त बनाए हुए हैं इसी कड़ी मे उन्होंने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय मेहता एवं अनारसिंह ठाकुर ने पटेल के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर मे पत्र की प्रतियां वितरित की और मीडिया से रुबरु हुए।
 विदिशा सीट के अंतर्गत अाने वाले विधानसभा क्षेत्र इछावर,बुदनी,खातेगांव,रायसेन,गंजबासौदा,सांची एवं भोजपुर के लिए बिंदुवार समस्याओं का जिक्र किया गया है और उन समस्याओं के निराकरण संकल्प लिया गया है।

कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल की तरफ से संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता अभय मेहता,अनारसिंह ठाकुर,रामनारायण परमार,सुनील राठी ने मीडिया को अवगत कराते हुए कहा कि हमारा संकल्प पत्र मतदाताओं के समक्ष एक प्रकार से वचन-पत्र है उसमे अंकित सभी समस्याओं का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। सहकारी नेता अभय मेहता ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांथ वहां के सांसद न्याय नहीं कर पाए। क्षेत्र की मूल समस्याएं यथावत रहीं विधानसभा क्षेत्रों   के सांथ विकास के मामले मे पक्षपात किया गया।लोगों की आवाज सत्ता की चकाचौंध रोशनी मे खोकर रह गई और पूरा क्षेत्र पिछड़कर रह गया जिसे अब पटरी पर लाने का संकल्प कांग्रेस ले रही है। 

दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव की ओर से अभीतक कोई पत्र मीडिया के सामने नहीं आया है। कहा जाए तो वह प्रचार-प्रसार के मामले मे पिछड़े हुए चल रहे हैं। पूर्व सांसद एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अलबत्ता अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जरुर मतदाताओं और मीडिया के समक्ष रखा जिसमें उन्होंने मतदाताओं को विश्वास दिलाया है कि मै भले ही विदिशा से चुनाव नहीं लड़ रही लेकिन वहां की हर समस्याओं को लेकर हमेशा लड़ती रहूंगी। मैं हर हालत मे जनता के सांथ रही और आगे भी उन्हीं के लिए हमेशा संघर्षरत रहूँगी।
Share To:

Post A Comment: