विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने दर्ज कराई आपत्ति,
शहर में अनेक स्थानों पर पड़े है मृत पशु,
प्रशासन के पास दफनाने का स्थान नहीं,
तरह-तरह की बीमारियां फैलने की है आशंका
सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने प्रशासन पर मृत गोवंश के प्रति लापरवाहीं बरतने का आरोप लगाया है। प्रशासन की हटधर्मिता के कारण मृत गोवंश को दफन स्थान भी नसीब नहीं हो रहा है। विहिप गौसेवा प्रमुख जितेंद्र नारोलिया ने बताया की प्रशासन ने इछावर रोड स्थित पूर्व निर्धारित स्थान पर मृत पशुओं को फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन के द्वारा इंदिरा नगर बायपास हाईवे के पार मृत पशुओं को डालने के लिए स्थान तय किया है। लेकिन नगर पालिका के मृत पशु परिवहनकर्ता ठेकेदार को वार्ड 02 का पार्षद क्षेत्र में मृत पशुओं को डालने नहीं दे रहा है। जिस से स्वाभाविक रूप से मरे गाय बछड़ों और सांडों की लाशों को उठाया नहीं जा रहा है। जिस से गौ माता का अपमान हो रहा है। विहिप बजरंग दल ने प्रशासन से शीघ्र मृत गोवंश के लिए उचित स्थान तय करने की मांग की है।

Post A Comment: