उफनती नदी पार कर रहे कार सवार तेज बहाव में फंसे, ग्रामीणों ने बचाया

शिवराज सिंह राजपूत,इछावर
एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर जिले में लगातार बारिश के चलते जिले की नर्मदा नदी, पार्वती नदी, सीवन नदी, अजनाल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है । साथ ही उनकी सहायक नदी भी उफान पर चल रही है। ऐसे हालातों में भी लोग छात्रों को उठा कर पुल पार कर रहे हैं।

इच्छावर तहसील के ग्राम रामनगर की अजनाल नदी के पुल पर पानी होने के बाद भी जान जोखिम में डालकर अल्टो कार सवार नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे।
कार में पांच लोग बैठे थे बीच पुल पर कार जैसे ही पहुंची कार बहने लगी। तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर कार को रोका और बैठे लोगों को बाहर निकाला कार सवारों को जैसे-तैसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
खासबात यह है कि इछावर-रामनगर मार्ग पर प्रतिवर्ष इस प्रकार की दुर्घटना को सजग ग्रामीण सहयोगात्मक रुख दिखाते हुए संभालते आ रहे हैं लेकिन सरकार समस्या के निदान को लेकर कुछ नहीं कर पा रही।
Share To:

Post A Comment: