किसानों की समस्याओं को लेकर जंगी प्रदर्शन, दो पूर्व मंत्री के नेतृत्व मे सौंपा ज्ञापन
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
मप्र के दो पूर्व मंत्री करणसिंह वर्मा और नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों,समस्त जिला पंचायत के सदस्यगण ,समस्त जनपद पंचायत के जनपद सदस्य गण ,समस्त मंडी प्रतिनिधि एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण प्रतिनिधि ,नगर पंचायत के समस्त पार्षद गण समस्त सरपंच गण, पंचगण ,एवं समस्त स्थानीय निकायो पर आसीन पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इछावर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसानों की वर्तमान फसल मे होने वाले नुकसान का मुआवजा दिए जाने हेतु तथा फसल बीमा का समय पर भुगतान किए जाने एवं किसानों के ₹200000 तक के ऋण माफ करने के वादे को निभाने तथा किसानों की फसल का बोनस दिलाने के लिए एवं किसानों के अन्य समस्याओं के संबंध में कलेक्टर सीहोर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं पूर्व राजस्व मंत्री व इछावर विधायक माननीय करण सिंह वर्मा एवं सीहोर जिले के समस्त विधायक, जिलाध्यक्ष सीताराम यादव उपस्थित रहे।



Post A Comment: