बाइक की आमने-सामने की टक्कर मे तीन युवक घायल,
अज्ञात बाइक सवार फरार

इछावर 30 सितंबर, एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर रात करीब 7 बजे के अासपास बोरदी कला एवं पांगरा गांव के बीच दो बाइक आमने सामने से टकरा गई जिसमे ग्राम खेजड़ा निवासी तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

 बोरदी  कला और इछावर के बीच पांगराखाती जोड़ पर  खेजड़ा निवासी कमलेश, बबलू,संतोष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों को इछावर अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बोरदी तरफ से तीनों शाइन बाइक एमपी 37 एल 1613 बाइक से इछावर होते हुए अपने गांव खेजड़ा जा रहे थे तभी इछावर से पहले चार किलोमीटर दूर यह दुर्घटना घटित हुई। अज्ञात वाहन चालक फरार हो गए जिसकी खोजबीन पुलिस द्वारा आरंभ कर दी गई है।
Share To:

Post A Comment: