,
सीहोर,(पत्रकार प्रदीप चौहान की फेसबुक वाल से)
एकदम कस्बाई छवि के शहर सीहोर के एक गुदड़ी के लाल दृष्टी बाधित कपिल परमार ने इंग्लैंड में आयोजित पैरा कामनवेल्थ गेम में जुडो के 60 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया .... अच्छी बात यह रही कि अपने संवेदना शून्य नगर में उनकी नगर वापसी पर जुलूस निकला और पूरे शहर में उनका जमकर स्वागत हुआ .... फाइनल राउंड में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता ... सीहोर शहर के मुरली रोड वार्ड क्रमांक 7 निवासी टैक्सी ड्राइवर राम सिंह परमार के बेटे कपिल ने देश के साथ ही विदेश में भी सीहोर को नई पहचान दी है ... कपिल परमार ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाडी को ...दूसरे मुकाबले में इंडिया के खिलाडी को ...और सेमीफायनल में उज्बेकिस्तान के खिलाडी को हराया ...अंतिम फायनल मुकाबले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाडी को परास्त कर अपने देश भारत के लिए गोल्ड मैडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया .... पहले गांव की बेटी मेघा परमार ने एवरेस्ट फतह किया और गुदड़ी के लाल ने जीता जुडो में स्वर्ण पदक .....शाबाश कपिल शाबाश ....ऐसी न्यूज़ कवरेज से मन प्रफुल्लित हो जाता है ...

Post A Comment: