टापरी में आग लगने से गाय की मौत

इछावर, एम मीडिया पाइंट  

इछावर थाना अंतर्गत ग्राम झालकी में टापरी में बीती  रात अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  ग्रामीण मानसिंह पिता मूलचंद की टापरी गांव के बाहर बनी हुई थी। टापरी गांव बाहर होने के कारण रात में किसी को पता नहीं चल पाया।

रविवार सुबह मानसिंह जब टापरी के पास पहुंचा तो टापरी में बंधी गाय जल चुकी थी, टापरी में रखा सामान भूसा, कंडे जलकर खाक हो गए।
Share To:

Post A Comment: