भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त,
वर्षा का दौर सतत जारी,
कई बस्तियां जलमग्न 

राजेश बनासिया, इछावर  

आज सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने अपना रौद्र रूप सुबाह 11 बजे दिखा दिया जिससे महज एक घंटे में हुई भयंकर बारिश से चारो ओर पानी ही पानी हो गया। 
जिससे लोगो को आज घरों से बाहर निकलने का मौका ही नही मिला,ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ीे का सड़क संपर्क अन्य गाँवो से कट गया जमोनिया हटेसिंह व भाऊँखेड़ी के बीच बहने वाले नाले में उफान आने से घंटो लोग पानी कम होने के इंतजार में खड़े रहे, फिलहाल क्षेत्र में जबरदस्त बारिश का दौर जारी है।
भारी बारिश के कारण करीब दो दर्जन गांवों का सड़क संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है।
Share To:

Post A Comment: