साइकिल पर सवार एसपी पहुंचे इछावर थाने मे


हुकुम सिंह मेवाड़ा, इछावर

रविवार को मार्निंग-वाक पर निकले सीहोर एसपी एसएस चौहान साइकिल से 20 किलोमीटर का सफर तय कर इछावर थाना पहुंच गए। 
हालांकि थाने मे जानकारी थी कि एसपी साहब आने वाले हैं । लेकिन वाहन कौन सा? यह किसी को पता न था।
इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त हुई और देखा तो एसपी चौहान साइकिल से इछावर थाने मे आ चुके थे।
वह हेलमेट पहने हुए थे इसीलिए तैनात पुलिस पुलिसकर्मी भी उन्हें पहचान ना सके। एसपी चौहान ने थाना इछावर का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से बातचीत की और वापस चार पहिया वाहन से सीहोर लोट गए।
Share To:

Post A Comment: