धूमधाम से निकली राम बारात,बड़ी संख्या मे उत्साह के साथ शामिल हुई महिलाएं,
ढोल,बैंड-बाजों की धार्मिक धुन पर जमकर थिरके बाराती, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजा आसमान,स्थान-स्थान पर हुआ राम बारात का भव्य स्वागत
इछावर 07 अक्टूबर 2019, एमपी मीडिया पाइंट
परंपरानुसार इछावर मे नवमी के अवसर पर भव्य राम बारात निकाली गई जिसमे महिला,पुरुष,बच्चे उत्साह से शामिल हुए।ढोल की थाप बारातियों के सांथ घोड़े भी जमकर थिरके।
राम बारात का शुभारंभ रात 8: बजे श्रीराम मंदिर खेड़ीपुरा से हुआ। लाड़सिंह सेमलिया की घुड़सवारी के अगुवाई मे बारात सुतारपुरा, पिंजारपुरा,मुख्य बाजार,पान चौराहा,बर्मा चौक,रामलीला चौक,पुराना बस स्टेंड,बालबिहार होेते हुए खेड़ीपुरा मंदिर पहुंची। जहां श्रीराम मंदिर व महाकाली दरबार खेड़ीपुरा मे महाआरती का भव्य आयोजन किया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्यलाभ लिया। उक्त धार्मिक आयोजन मे नवीन मिश्रा,देवेन्द्र वर्मा 'भूरा',अशोक वर्मा,कमलसिंह खींची, प्रहलाद वर्मा 'भूरा',कल्लू वर्मा, तिलकराम दरबार,अनारसिंह वर्मा,दुर्गा उत्सव समिति,धार्मिक संगठनों,अखाड़ों के सदस्यगण सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रसादी वितरण के पश्चात रात 9:30 बजे के करीब समापन हुआ।



Post A Comment: