करंट लगने से वृद्ध की मौत,
बेटी ने किया अंतिम संस्कार,
परिवार मे विधवा पुत्री और नातिन के सांथ रहता था मृतक,
वृद्ध की मौत से विधवा पुत्री और नातिन हुए अनाथ,
गांव मे मातम
इछावर/ब्रिजिशनगर विधवा बेटी रोमा ने की अंत्येष्टि, नातिन कशिश के भी रो-रोकर बुरे हाल
इछावर, 08 अक्टूबर 2019 एमपी मीडिया पाइंट
तहसील मुख्यालय इछावर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम ब्रिजिशनगर मे सोमवार की रात करीब 7:30 बजे जब ग्रामीवासी नवमी पर्व मना रहे थे तभी 58 वर्षीय रामकिशन मालवीय घर पर ही लाईट की डोरी जोड़ने के चक्कर मे करंट लगने से मौके पर ही काल के गाल मे समा गया।दूसरे दिन ब्रिजिशनगर मे उसकी 40 वर्षीय विधवा पुत्री रोमा ने पिता का अंतिम संस्कार किया।
जानकारी अनुसार मृतक दो- ढाई एकड़ जमीन पर बकरा -बकरी चराता था और मजदूरी कर अपनी विधवा बेटी रोमा और नातिन कशिश-14 का पेट पालता था।
सोमवार रात करीब 7:30 बजे जब मकान पर पहुंचा तो उसके कमरे का वल्व नहीं जल रहा था विद्युत वायर टूटा हुआ था जिसे प्लास से जोड़ने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वैसे मृतक रामकिशन मालवीय अलादाखेड़ी का रहने वाला था और तकरीबन 35-40 वर्ष पहले ब्रिजिशनगर मे आकर घर जमाई रहने लगा था। कुछ वर्ष बाद उसकी पत्नि की भी कुएं मे डूबने से मौत हो गई तभी से विधवा पुत्री रोमा और नातिन कशिश के पालन-पौषण की जिम्मेदारी वहन कर रहा था। रामकिशन की असामाजिक मौत ने परिवार का झकझोर कर रखा दिया। विधवा मां और उसकी बेटी के लिए फिलहाल रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। पुत्री द्वारा की गई अंत्येष्टि के समय ग्रामीणों की आंखे नम थी। बाद मे भी काफी देर तक गांव मे मातम छाया रहा।



Post A Comment: