मां बिजासन के दरबार में महाआरती एवं कन्या भोजन,
इछावर सहित कई गांवों मे जल रही अखंड जोत,
पैदल चलकर दर्शनार्थ पहुंच माता के दरबारों मे भक्त,
रविवार 06 अक्टूबर अष्टमी को देवीधाम कांकरखेड़ा मे होगा विशाल भंडारा
इछावर/फांगियां
एमपी मीडिया पाइंट
मां विजयासन धाम सलकनपुर में महाअारती एवं कन्या भोजन का आयोजन हुआ। वहीं रविवार दो अक्टूबर रविवार को मरीहमाता धाम कांकरखेड़ा मे भंडारे का आयोजन होगा।
मरीह माता धाम कांकरखेड़ा
विजयासन देवीधाम सलकनपुर
माहौल यह है की घर-घर मे जल रही अखंड जोत, वहीं इछावर तहसील के गांव ब्रिजिशनगर,फांगिया,नादान, बोरदीकला,आदि गांव में मां दुर्गा बिजासन मां के दरबार में बड़े उत्साह के साथ सवा घंटे तक चली महारथी,तत्पश्चात करवाया कन्या भोजन और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्त बड़े ही उत्साहपूर्ण,भक्तिभाव के साथ नवदुर्गा पर्व बड़े धूमधाम से मना रहे हैं।
पूरे गांव के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन द्वारा मां के जयकारों से आसमान गुंजाएमान रहता हैं।
इछावर के ग्राम्यांचल इस समय शक्ति की भक्ति मे लीन है। कई घरों मे अखंड जोत जल रही तो कहीं कन्याभोज के आयोजन नित्य ही हो रहे हैं। प्रतिदिन सैकड़ों देवीभक्त पैदल चलकर देवीधाम कांकरखेड़ा पहुंच आरती मे शामिल हो रहे हैं।
मरीहमाता धाम कांकरखेड़ा मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहनलाल चांडक इछावर परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन रविवार अष्टमी को किया जाएगा।
मरीहमाता धाम कांकरखेड़ा मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहनलाल चांडक इछावर परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन रविवार अष्टमी को किया जाएगा।



Post A Comment: