राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी                   एमपी मीडिया पाइंट 


जिला मुख्यालय से महज 19 किलोमीटर की दूरी पर इछावर ब्लाक का गाँव भाऊँखेड़ी जहां पिछले 14 वर्षो से ज्वालादेवी विराजमान है हिमाचल प्रदेश स्थित ज्वालादेवी मंदिर से 14 वर्ष पहले लाई गई ज्योत आज भी इछावर ब्लाक के ग्राम भाऊँखेड़ी के दुर्गा मन्दिर में लगातार प्रज्वलित है।नवरात्र पर मां ज्वाला देवी के दर्शन करने के लिये बड़ी संख्या में भक्त भाऊँखेड़ी पहुँच रहे हैं।


ब्लाक के गाँव भाऊखेड़ी मे दुर्गा-ज्वालादेवी का मंदिर है जिस पर देवी भक्तों की असीम आस्था है मान्यता है कि यहाँ भक्तों की समस्त मनोकामना पूर्ण होती हैं ग्रामीण बताते है की माता के इस दरबार मे मत्था टेकने वाले असंख भक्तों ने विगत 14 वर्षों में फर्श से अर्श तक का सफर तय कर लिया है।
विशेषता है कि यहाँ के मंदिर में लगातार 14 वर्षो से बगैर बुझे अखंड जोत जल रही है

मन्दिर के पुजारी दिनेश दास बैरागी ने जानकारी देते हुवे बताया कि 14 वर्ष पहले ग्राम के 18 लोग हिमाचल प्रदेश पहुँचकर ज्वालादेवी मन्दिर से जलती हुई जोत भाऊखेड़ी ग्राम लेकर आये थे जिसे बड़े विधि विधान से दुर्गा मंदिर में स्थापित किया गया था जो आज तक निरन्तर जल रही है।साथ मन्दिर परिसर में अखंड धुना भी जल रहा।
ग्राम के बाबूलाल सोनी ने बताया कि ग्राम में जब से दुर्गा मंदिर में ज्वाला जी की स्थापना हुई है तब से ग्राम पर किसी भी प्रकार का संकट नही आया है यह एक जीता जागता प्रमाण है ग्राम के सभी लोगो का विशेष योगदान  भी मन्दिर को मिल रहा है ग्राम से बाहर के देवी भक्त भी अपनी क्षमताओं के अनुरूप सहयोग कर रहे है।वैसे ग्राम में किसी के यहाँ अगर कोई गाय या भैस जनती है तो उसका जो पहला घी घर में बनाते है वह घी ज्वाला जी की जोत के लिए अर्पित किया जाता है।
Share To:

Post A Comment: