शासकीय कर्मचारी को मंहगा पड़ा शिवराजसिंह चौहान के संग शोकाकुल परिवार को सांथ सांत्वना देना,
शिक्षक को किया सस्पेंड,
विरोध स्वरुप भाजपाईयों ने नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंच एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नसरुल्लागंज, एमपी मीडिया पाइंट
पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान नसरुल्लागंज के ग्राम एक शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने ग्राम बगवाड़ पहुंचे थे। शोक व्यक्त करने वालों मे कुछ शासकीय कर्मचारी भी उसी वक्त मौजूद थे जिनमे एक शिक्षक भी शामिल थे। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने प्रभारी मंत्री आरिफ अकील से की जिसपर एक्शन लेते हुए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी डीईओ एसपी सिंह बिसेन ने शिक्षक कोअपने 24 सितंबर के आदेश मे निलंबित कर दिया जो भाजपाईयों को रास नहीं आया उनका कहना है कि प्रभारी मंत्र की मनमानी के चलते हुए शिक्षक को द्वेषतावश निलंबित किया गया है। तत्काल शिक्षक का निलंबन आदेश रद्द किया जाए।


Post A Comment: