हाईवे से दुकानों का फैलारा साफ करने जुटा प्रशासन,
हार्डिंग्स,बैनर्स,शेड हटाने की कार्रवाई,
रेग्युलर चलेगी अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम

इछावर 02 नवंबर, 2019                             एमपी मीडिया पाइंट

शनिवार को सूर्यास्त के बाद प्रशासन जागा और इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे से दुकानों का फैलारा साफ करने जुट गया जो अभी भी जारी है।

लगातार सिकुड़ते जा रहे इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर आखिरकार प्रशासन की निगाह पड़ी और शाम 6 बजे के बाद एसडीएम प्रगति वर्मा ने अपनी मौजूदगी मे नगर परिषद कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन की मदद से हाईवे के अतिक्रमण हटावाए जाने की प्रकिया आरंभ कर दी।
प्रशासन अमले को आता देख कुछ लोगों अपनी दुकानदारी पहले ही समेट ली वहीं कुछ अतिक्रमण कर्मचारियों को हटाना पड़ रहे हैं।

               इछावर एसडीएम प्रगति वर्मा

एसडीएम प्रगति वर्मा का कहना है कि हाईवे को पूरी तरह सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। जो लोग स्वैच्छा से अपना कब्जा हटाएंगे वह कठोर कार्रवाई से मुक्त रहेंगे। अतिक्रमण विरोधी मुहिम रेग्युलर चलेगी। फिलहाल हार्डिंग्स,बैनर आदि हटाए जा रहे हैं।

ज्ञातव्य हो कि इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लोगों ने रोड को काफी सकरा कर दिया था जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी
Share To:

Post A Comment: