सीहोर 28 नवंबर, 2019
एमपी मीडिया पाइंट
नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्टी को सशक्त करने की दिशा मे सतत प्रयास करते रहें एवं बिना किसी भेदभाव के काम करें और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से बचें। उक्त बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही, वह भोपाल मे भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों से चर्चा कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष अपने पूर्व अध्यक्षों के अनुभव का लाभ ले तथा मौके-मौके पर सलाह-मशविरा लेते रहे। भोपाल पहुंच शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात करने वालों मे बुदनी विधानसभा के सात अध्यक्षों के अलावा इछावर मंडल अध्यक्ष पप्पू नागर भी शामिल थे।
Share To:

Post A Comment: