इंदौर 14 दिसंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
पोहे खाने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इसमें से एक महिला को गंभीर चोट आई है।
जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सर्वहारा नगर में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। बताया जाता है कि पोहे खाने के दौरान एक युवक का विवाद हुआ था। इसके बाद उसके साथ में मारपीट हुई। जब परिवार के दूसरे सदस्य भी बचाने के लिए गए तो उन्हें भी पीटा गया। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए हैं। इसमें से एक महिला को गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार मन्नू पिता रामदास (50), आकाश पिता मन्नू (28), सरला पति हुकुम (45), विनोद पिता रामदास (48) तथा रवि पिता हुकुम (24) सभी निवासी सर्वहारा नगर को घायल हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। घायलों ने बताया कि परिवार में शादी थी, इसके चलते आकाश और अन्य रिश्तेदार बरात से सुबह लौटकर आए थे। आकाश सुबह-सुबह परदेशीपुरा चौराहे पर पोहे खाने के लिए गया था। वहां पर पहले से ही खड़े कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इस पर बदमाशों ने उसके साथ में मारपीट की और उसे अपने साथ ले गए। उसने फोन पर इसकी जानकारी दी तो परिजन भी उसे बचाने के लिए पहुंचे थे। आरोपी युवकों ने जब परिवार के लोग पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की।


Post A Comment: