धोखाधड़ी से बन गई कमलनाथ की सरकार-विधायक करणसिंह वर्मा

इछावर 14 दिसंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
आज मध्यप्रदेश में कहने भर के लिए कपट नाथ सरकार है जिसने मध्यप्रदेश के सारे किसानों को अनाथ कर दिया। कमलनाथ की सरकार का लक्ष्य किसानों को बर्बाद करना है। किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर भी किया धोखा। वही राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मैं सरकार हटा दूंगा।
यही बात कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कह रहे हैं, की जो आपने वादा किया है वह निभाओ।
उक्त बातें शनिवार को पूर्व राजस्वमंत्री एवं इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने भाजपा द्वारा प्रदेशभर में आयोजित धरना प्रदर्शन के तहत आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कही।
तहसील कार्यालय के सामने जनपद के मैदान में आयोजित सभा में किसान उपस्थित थे।विधायक वर्मा ने यूरिया खाद को लेकर कहा कि ब्लेक का कामकाज चल रहा है। पहले भी कांग्रेस के राज में यूरिया में ब्लेक का काम किया करती थी। अकेली भाजपा सरकार रही जिसके कार्यकाल मे किसानों को 4 महीने पहले ही यूरिया मिल जाया करता था। पिछले 15 साल तक यूरिया की कोई कमी नहीं रही। किसानों का खाद कांग्रेस सरकार सीधे-सीधे ब्लेक में दुकानों पर बिकवा रही है।
वही मुआवजे की बात को लेकर विधायक वर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने किसानों को अनाथ कर दिया है। और इसमें 75% पैसा केंद्र सरकार का है। कमलनाथ सरकार सिर्फ 25% दे रही है। मध्यप्रदेश में यह पहली बार हुआ है। कि कोई सरकार 25% दे रही है।


Post A Comment: