रात होते ही दशहरा मैदान बन जाता मयखाना,
असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बनी नादान रोड,
तालाब किनारे भी उड़ते नशे के धुएं

इछावर 04 दिसंबर, 2019 एमपी मीडिया पाइंट
नसरुल्लागंज हाईवे, दीवड़िया जोड़,दशहरा मैदान और तालाब की पाल सूर्य अस्त होते ही शाम 6:00 बजे के बाद असामाजिक तत्वों के अड्डे बन जाते है। रात्रि के अंधेरे में यहां शराब की बोतलें खुलती है। वहीं अन्य असामाजिक गतिविधियां भी बेधड़क जारी रहती हैं। आए दिन नशे में धुत असामाजिक तत्व राहगीरों के साथ छेड़छाड़,छीनाझपटी, मारपीट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
नागरिकों के अनुसार इसके पीछे कारण यह है,कि पुलिस की गश्त केवल बस स्टैंड और बाजार तक ही सीमित रहती है। इसका फायदा उठाकर अवैध गतिविधियां संचालित होती रहती है। उसी का परिणाम है कि दशहरा मैदान में जो लोग छप्पर बनाकर रह रहे हैं।
रात 8:30 बजे नशे के दौरान आपस मे झगड़ पड़े।जिसके चलते लालूसिंह नामक व्यक्ति का हाथ कट गया। युवक नशे में धुत था।
मैदान के आसपास के रहवासियों का कहना है कि इनसे हम परेशान हैं।रोज इसी तरह लड़ाई करते हैं। पूरी रात गाली गलोज करते रहते हैं।साथ ही मारपीट भी करते हैं। और पुलिस प्रशासन भी इस तरफ ध्यान नहीं देता। आज रात हुई मारपीट की ताजा घटना मे एक युवक का हाथ लहूलुहान हो गया। उसे पुलिस की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया।


Post A Comment: