
इछावर 04 दिसंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
शा हाई स्कूल आर्या के विद्यार्थियों ने शैक्षिक यात्रा के दौरान इतिहास से जुड़े स्थानों पर पहुंच उनकी विशेषताएं और अन्य विभिन्न जानकारियां हांसिल की।दल प्रभारी प्रेमराज जाट, प्रभारी प्राचार्य महेंद्रसिंह कुशवाहा,सहयोगी शिक्षक ओमप्रकाश परमार,अनारसिंह वर्मा,अनारसिंह मालवीय ने विद्यार्थियों के दल को राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की विशेषताओं से अवगत कराया। बाद मे कोलार डेम की यात्रा की जहां विद्यार्थियों ने कोलार नदी के उदगम स्थान को नजदीक से देखा। विद्यार्थियों ने जाना की कैसे कोलारडेम से राजधानी भोपाल को जलप्रदाय के साथ-साथ किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है।


Post A Comment: