आल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैम्पियशिप में विश्वजीत ने किया गोल्ड हासिल

सीहोर 18 दिसंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
एक दर्जन से अधिक बार नेशनल में सीहोर का नाम रोशन करने वाले युवा वेटलिफ्टिर विश्वजीत सिंह चंडीगढ़ में आल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिकल प्रतियोगिता में 89 किलोग्राम में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल हासिल किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और टीम के कोच मोहन पाराशर ने बताया कि सीहोर से मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए युवा वेट लिफ्टिर विश्वजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ में आल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिकल प्रतियोगिता में 89 किलोग्राम वर्ग में 128 किलो स्नेच एवं जर्क 158 किलो ग्राम कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता में गोल्ड पदक हासिल किया है। श्री पाराशर ने बताया कि उक्त विद्यार्थी किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसका चयन अब तक एक दर्जन से अधिक बार नेशनल के लिए हुआ है और युवा वेटलिफ्टिर ने नेशनल प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए सीहोर का नाम रोशन किया है। कर्नाटक में आयोजित पायका में गोल्ड और खेलो इंडिया में कांस्य पदक हासिल करने वाले युवा वेटलिफ्टिर विश्वजीत सिंह चंडीगढ़ में बुधवार को आल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजिकल प्रतियोगिता में 89 किलोग्राम में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मैडल हासिल किया है।
इस मौके पर विश्वजीत ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच श्री पाराशर को देते हुए कहा कि बाजुओं की ताकत और फिटनेस के सहारे आप वेट लिफ्टिंग में चैंपियन बन सकते हैं। जिले ऐसे कई खिलाड़ी है, जिन्होंने प्रदेश में ही नही देश में भी अपनी काबलियत को परखा है। अगर आप युवा हैं तो वेट लिफ्टिंग को अपने करियर की तरह चुन सकते हैं। विद्यार्थी की इस कामयाबी पर कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान, सत्यनारायण वारिया, मनोज दीक्षित मामा, शैलेन्द्र चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, रवि वराह, नजीब अहमद आदि शामिल है।

Post A Comment: