विस्फोट से गिराना पड़ी अवैध इमारत
अब जिलेभर के भू-माफियाओं मे हड़कंप

सीहोर 19 दिसंबर 2019
एमपी मीडिया पाइंट
पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से की गई कार्रवाई मे भू-माफिया कुंदन लूनिया की अवैध तीन मंजिला इमारत को आज विस्फोट द्वारा ढहा दिया गया।
ऐसे गिरी निर्माणाधीन इमारत
कल बुधवार को कुंदन द्वारा निर्माणाधीन इमारत को अमले द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया था लेकिन काफी कठिनाइयों से गुजरने के कारण पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार को विस्फोट से ध्वस्त करने का निर्णय लिया। दोपहर मे अमला मौके पर पहुंचा और अवैध इमारत को विस्फोट द्वारा ताश के महल की तरह ढहा दिया गया।उक्त प्रशासनिक कार्रवाई से जिलेभर के भू-माफियाओं मे हड़कंप की स्थिति है। सीहोर,इछावर,नसरुल्लागंज,बुधनी, रेहटी,आष्टा मे पिछले 5 वर्षों के दौरान अनगिनत अवैध भवनों का निर्माण किया गया। ज्यादातर राजनीति नेताओं ने सरकारी जमीन पर बेरोक-टोक कब्जाकर अवैध निर्माण किया। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई इसीलिए नहीं हो पाई क्योंकि या तो वह खुद नेता हैं या फिर किसी बड़े नेता के छर्रे। लेकिन कुंदन लूनिया के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब भू-माफियाओं के पैरों तले जमीन खिसकना शुरु हो गया है।

Post A Comment: