भू-माफियाओं पर शिकंजा कसा,
तीन मंजिला इमारत तोड़ी
तोड़ी
सीहोर 18 दिसंबर,2019
एमपी मीडिया पाइंट
पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही के दौरान भोपाल नाका क्षेत्र स्थित भू - माफिया कुन्दन लुनिया के अवैध निर्माणाधीन मकान को गिराने की कार्यवाही बुधवार को अमल में लाई गई ।
भू - माफियाओं द्वारा सरकारी एवं निजी सम्पत्ति पर अवैध कब्जा करने की शिकायते पुलिस एवं प्रशासन स्तर पर प्राप्त हो रही थी । ऐसे भू - माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं । ताकि जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो । सार्वजनिक एवं निजी भूमि पर भू - माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे के प्रकरणों में जनसामान्य को अपनी शिकायत सुगमतापूर्वक दर्ज कराने , शिकायत पर कार्यवाही की जावेगी ।
इसी तारतम्य में थाना कोतवाली सीहोर क्षेत्रान्तर्गत लुनिया मोहल्ला गंज सीहोर निवासी कुंदन लुनिया आ . पतिराम लुनिया 42 साल के द्वारा सरकारी सम्पत्ति पर अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा आज यह कार्यवाही की गई । स्थानीय भोपाल नाके पर कुंदन वर्मा लुनिया के तीन मंजिला मकान को गिराने की कार्यवाही आज दोपहर बाद प्रारंभ की , कल यहाँ के अतिक्रमण का निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जाकर दिशा निर्देश जारी किये गए थे , अमले ने आज दोनों तरफ का रास्ता परिर्वतन कर उपरोक्त अतिक्रमण के मकान को गिराने की कार्यवाही शुरू कर दी । जिले के अन्य भू माफिया के विरुद्ध भी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी । ज्ञातव्य हो कि कुंदन लूनिया पर कई आपराधिक मामले पूर्व मे दर्ज हो चुके हैं।



Post A Comment: