अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया संगोष्ठ का आयोजन
शिक्षक मनोज पाटीदार को किया नगर अध्यक्ष नियुक्त
 
सीहोर 22 दिसंबर,2019                             एमपी मीडिया पाइंट 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की संगोष्ठी का आयोजन श्यामपुर क्षेत्र के बस स्टैंड के समीपस्थ स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को दोपहर में किया गया। इस मौके पर परिषद के भाग संयोजक ऋषि सोनी ने सर्व सम्मति से श्यामपुर नगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में शिक्षक मनोज पाटीदार, नगर मंत्री गौरव माहेश्वरी, उपाध्यक्ष निखिल गोस्वामी, तनु नामदेव, सह मंत्री अरुण ठाकुर, प्रफल्ल राणा, रितिक दांगी, एसएफडी प्रमुख रितिक दांगी, सेवा प्रकोष्ठ का प्रमुख सत्यम दांगी और महा विद्यालय प्रमुख मंथन चौहान को बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान मार्गदर्शन के रूप में परिषद के पूर्व पदाधिकारी दीपक श्रीवास्वत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान भाग संयोजक श्री सोनी ने विद्यार्थियों के हितार्थ किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासित रहकर संगठन एवं समाज सेवा के लिये सदैव तत्पर रहने एवं समान विचारधाराओं को साथ जोडऩे पर बल दिया गया।
नगर में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी
श्री सोनी ने बताया कि सभी छात्रों के लिए परिषद नि:शुल्क हेल्प डेस्क स्थापित करेगी। छात्र बिना किसी संकोच के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं। परिषद के कार्यकर्ता सदैव उनकी सहायता के लिए तैयार रहेंगे।
Share To:

Post A Comment: