सीहोर 22 दिसंबर,2019 एमपी मीडिया पाइंट
मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को शहर के बीएसआई मैदान पर कराटे बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर चार दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के दौरान कोच लखन ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर और मनोज दीक्षित मामा आदि ने कराटे खिलाडिय़ों को बेल्ट वितरण किए।
संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र और वृद्ध आश्रम में कार्यरत मेल नर्स मनीष सोनी की छह वर्षीय पुत्री ख्याती सोनी ने शहर के बीएसआई में आयोजित मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में जारी जिला स्तरीय बेल्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओरेंज बेल्ट हासिल किया है। छात्रा ख्याती की इस उपलब्धि पर केन्द्र के संचालक राहुल सिंह, निशा सिंह, राकेश शर्मा, नटवर कुशवाहा, आनंद व्यास, विनायक व्यास, अमित जैन, धीरज वाधवानी, ममता शर्मा, दीपाली जैन, संजय मुले, किरण विश्वकर्मा, सरवन सिंह संधु, अनिता व्यास आदि ने बधाई दी है।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि कराटे बेल्ट प्रतियोगिता में कठिन मेहनत करने के बाद 12 खिलाडिय़ों को ब्राउन, पर्पल बेल्ट दो, ब्ल्यू तीन, ग्रीन 11 और ओरंज 11 प्राप्त किए।
ख्याती सोनी ने जिला स्तरीय बेल्ट प्रतियोगिता में हासिल किया ओरेंज बेल्ट।

Post A Comment: